HomeGhaziabadपति की मौत के बाद 7वीं मंजिल से कूदी पत्नी

पति की मौत के बाद 7वीं मंजिल से कूदी पत्नी

-

– हॉस्पिटल में हुई मौत, 3 महीने पहले की थी लव मैरिज


गाजियाबाद। कौशांबी इलाके की हाईराइज सोसाइटी में एक महिला 7वें फ्लोर से कूद गई। दरअसल, महिला अपने पति के साथ सोमवार को दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गई थी। उसी वक्त पति की तबीयत खराब हुई। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पति का शव जैसे ही घर पहुंचा तो पत्नी अपने होश खो बैठी और ये आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली सेक्टर-तीन की एलकॉन सोसाइटी की है। यहां फ्लैट नंबर-702 में रहने वाले अभिषेक अहिलवाली पत्नी अंजलि अहिलवाली के साथ रहते हैं। सोमवार को दोनों दिल्ली चिड़ियाघर में घूमने गए थे। वहां अचानक अभिषेक की तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती करा दिया। इसके बाद अंजलि अपने घर लौट आई।

इधर, अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे अभिषेक का शव गाजियाबाद में सोसाइटी स्थित घर पर लाया गया। शव को देखते ही 23 साल की पत्नी अंजलि ने होश खो बैठे। वो फ्लैट की बालकनी से 7वीं मंजिल से कूद गई। अंजलि नीचे कार पर गिरी। इससे सोसाइटी में सनसनी फैल गई। घायल महिला को तुरंत मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में भर्ती कराया गया।

मैक्स हॉस्पिटल में अंजलि के घर के लोग भी पहुंच गए। डॉक्टरों के मुताबिक, अंजलि की हालत बेहद गंभीर थी। उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें थीं। उसे आईसीयू में रखा गया था। एलकॉन सोसाइटी के लोगों ने बताया कि अभिषेक और अंजलि ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts