स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की 38796 शिकायतों का कैम्पों मे, त्वरित निस्तारण।
विशेष बिल संशोधन कैम्पों में हजारों उपभोक्ताओं को तत्काल राहत।
8468 बिल संशोधन संबंधी शिकायतों का सफल समाधान।
11516 मोबाइल नम्बर अपडेट संबंधी शिकायतों का निस्तारण।
स्मार्ट मीटर ऐप से जुडी 12238 शिकायतों का समाधान।
अन्य श्रेणी की 6574 शिकायतों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई।
15 मई से 30 जून 2026 तक विशेष बिल संशोधन कैम्पों का आयोजन।
प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सॉय 5:00 बजे तक अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।
कैम्पों मे बिल संशोधन, मोबाईल नं० अपडेट एवं स्मार्ट ऐप संबंधी सेवाएँ उपलब्ध ।
उपभोक्ताओं से अधिकाधिक संख्या में, कैम्पों का लाभ उठाने की अपील।
मेरठ 10 जून, 2026। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक विशेष बिल संशोधन कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पों को उपभोक्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है तथा बडी संख्या मे उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान हेतु कैम्पों मे पहुँच रहे हैं। पश्चिमांचल डिस्कॉम के 14 जनपदों में आयोजित कैम्पों में अब तक 38796 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई। कैम्पों मे स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें, गलत बिल संशोधन, मोबाइल नम्बर अपडेट तथा स्मार्ट ऍप संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तरण किया जा रहा हैं।
डिस्कॉम के अन्तर्गत 15 मई 2026 से अब तक बिल रिवीजन, मोबाइल नम्बर अपडेट, स्मार्ट मीटर ऐप तथा अन्य श्रेणी की 38796 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है, जिनमे मेरठ क्षेत्र-प्रथम मेरठ में 803, मेरठ क्षेत्र-द्वितीय मेरठ में 4191, बुलन्दशहर क्षेत्र में 3954, गाजियाबाद क्षेत्र-प्रथम मे 1818, गाजियाबाद क्षेत्र-द्वितीय मे 1199, गाजियाबाद क्षेत्र-तृतीय मे 1352, गजरौला क्षेत्र मे 3309, मुरादाबाद क्षेत्र मे 7691, मुजफ्फरनगर क्षेत्र मे 3503 तथा नोएडा क्षेत्र मे 1108 उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया है। विशेष रूप से सहारनपुर क्षेत्र में सर्वाधिक 9868 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
विशेष कैम्प अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर प्रातः 10:00 बजे से सॉय 5:00 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। निगम द्वारा उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इन कैम्पों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा बकाया बिल घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया विद्युत बिलों के भुगतान हेतु 10 किश्तों तथा अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को 03 किश्तों (40%, 30%, 30%) मे भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
पश्चिमांचल डिस्कॉम के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील है कि अपने निकटतम विशेष बिल संशोधन कैम्प मे पहुंचॅकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं तथा जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर अभी तक अपडेट नही हैं, वे अवश्य अपना मोबाइल नं० अपडेट कराए ताकि विद्युत बिल एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें। पश्चिमांचल डिस्कॉम उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध है।