Homeउत्तर प्रदेशMeerutमतदान हमारा अधिकार है, ...लोगों को किया जागरूक

मतदान हमारा अधिकार है, …लोगों को किया जागरूक

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में नागरिकों की शत प्रतिशत प्रतिभागिता हेतु चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं एन ए एस कॉलेज के संयुक्त तत्व धान में निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

 मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ नोडल अधिकारी प्रोफेसर अलका तिवारी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय वे राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी एन ए एस कॉलेज मेरठ ने बताया मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के स्वयं सेवक सेविकाओं ने भी सक्रिय प्रतिभागिता करते हुए एक से एक सुंदर व प्रेरक स्लोगन व चित्र बनाएं जिनके माध्यम से ‘जाना है भाई जाना है वोट डालने जाना है’, ‘वोट फॉर इंडिया’, ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’, आदि स्लोगन लिखकर तथा ‘मतदाता जागरूकता’ चित्रकारी कर जन समूह को देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने तथा वोट अवश्य डालने के लिए प्रेरित किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts