Home politics news कैराना लोकसभा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

कैराना लोकसभा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

0

शामली। कैराना लोकसभा सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 893 मतदान केंद्रों पर और 1750 बूथों प वोट डाले जा रहे हैं। जिले के 17.22 लाख मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कैराना में शुरूआती मतदान धीमा रहा लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मतदाताओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई।

इनके बीच रहेगा मुख्य मुकाबला

मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रदीप चौधरी, सपा की इकरा हसन, बसपा के श्रीपाल राणा के बीच नजर आ रहा है। हालांकि 11 अन्य प्रत्याशी भी प्रमुख दलों का गणित बिगाड़ सकते हैं। मतदान के लिए शामली और सहारनपुर जिले की पांच विस सीटों के लिए 893 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 1750 बूथ हैं। शांतिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हुए हैं।
कैराना लोकसभा सीट की यदि बात की जाए तो इस सीट पर पांच विधानसभाएं आती हैं। इनमें शामली, थानाभवन, कैराना और सहारनपुर जिले की नकुड़ और गंगोह शामिल है। 17 लाख 22 हजार 432 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें 921820 पुरुष और 800517 महिला मतदाता शामिल हैं।

शांतिपूर्वक मतदान के लिए 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, आईटीबीपी के जवान, पीएसी सुरक्षा की कमान संभालेगी। इस सीट पर सर्विस मतदाता भी 5147 हैं।

वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस पूरी तरह अर्लट है। कैराना व बिड़ौली यमुना पुलों पर हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

 

इकरा हसन बोलीं- जनता बदलाव चाहती है

शामली। कैराना से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी इकरा हसन ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। भाजपा का 400 का नारा हवा हवाई साबित होगा। यहां पर स्थानीय समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। जनता में एक चुप्पी है। जो बदलाव की ओर इशारा कर रही है। कुछ स्थानों पर ईवीएम देर से शुरू हुई है। उनकी शिकायत की गई है।

पहले मतदान, फिर इबादत

नगर पंचायत न्यूरिया के वार्ड नंबर 4 की महिला सभासद सहित आधा दर्जन लोग चौराहे के कंपोजिट प्राइमरी विद्यालय में मतदान करने के बाद उमरा करने के लिए (मक्का मदीना) के लिए रवाना हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here