spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSVivek murder case: शोभापुर में मिली विवेक के फोन की अंतिम लोकेशन,...

Vivek murder case: शोभापुर में मिली विवेक के फोन की अंतिम लोकेशन, कई बिंदुओं पर हो रही जांच

-

  • माना जा रहा शोभापुर में हत्या कर शव पल्लवपुरम में फैंका, कई बिंदुओं पर जांच हो रही।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विवेक हत्याकांड में पुलिस को विवेक साहू छानबीन के बाद कुछ सुराग हाथ लगे हैं। मोबाइल लोकेशन से पता चला कि कि मंगलवार रात को 8 बजकर दो मिनट पर विवेक का मोबाइल फोन शोभापुर में बंद हुआ था।

विवेक के मोबाइल नंबर पर आउट गोइंग कॉल बंद थी। आशंका है कि विवेक को वहीं शोभापुर के आसपास कत्ल करने के बाद लाश को पल्लवपुरम में ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने बताया कि विवेक ने पूर्व में अपनी कुछ जमीन तीन करोड़ रुपये में बेची थी। इसके बाद इस रकम को ऐसे ही उड़ा दिया। उस समय विवेक को उनके बहनोई तनुज कुमार ने दूसरी जगह जमीन खरीदने या मकान लेने के लिए कहा था, लेकिन विवेक ने एक नहीं सुनी।

अब विवेक दोबारा से अपनी जमीन बेचने की तैयारी कर रहा था। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विवेक साहू जांच में पता चला है कि एक नंबर से लगातार विवेक की बातचीत हो रही थी।

कैलाशी अस्पताल के पास कैमरे में दिखाई दिया है कि विवेक पैदल ही जा रहा है। रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह के समय लाश एनएच 58 से अम्हैड़ा जाने वाले रास्ते पर दुल्हेड़ा गांव के बाहर खेतों में मिली। पत्ता चला कि विवेक के पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है और वह अपनी मां मितलेश, बहन प्रीति, जीजा तनुज कुमार के साथ डिफेंस कॉलोनी में रहता है।

गर्लफ्रेंड को लेकर जांच: परिजनों ने पुलिस को बताया था कि विवेक की गर्लफ्रेंड निशा गुरुग्राम में रहती है। निशा की जन्मदिन की पार्टी 4 अगस्त को गुरुग्राम में हुई थी और विवेक वहां गया था। इसी जगह पर विवेक का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। इस दौरान विवेक की कार भी टूट गई थी। पुलिस निशा को भी खोज रही है, ताकि पता चल सके कि 4 अगस्त को जन्मदिन पार्टी में आखिर क्या हुआ था और किससे विवेक का झगड़ा हुआ था। विवेक मंगलवार शाम 7.15 बजे घर से निकला था। इससे पहले विवेक ने अपने जीजा से पांच हजार रुपये मांगे थे।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/love-affair-or-two-crore-rupees-behind-viveks-murder/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts