Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशविपुल और अहवर रिजवी ने जीता गोल्ड मेडल

विपुल और अहवर रिजवी ने जीता गोल्ड मेडल

-


मोदीपुरम। डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में पांच से 14 जुलाई तक आयोजित 47वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2024 में दौराला के विपुल अहलावत व महल गांव के अहवर रिजवी ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। दोनों निशानेबाजों की कामयाबी पर परिवार में हर्ष का माहौल है।

शूटिंग प्रतियोगिता में लगभग तीन हजार निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर फ्री पिस्टल आईएसएसएफ प्रतियोगिता में विपुल अहलावत ने टीम में स्वर्ण पदक और इंडिविजुअल में रजत पदक जीता। विपुल अहलावत कोच विपिन राणा और राहुल राजोरा के निर्देशन में पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर अभ्यास करते है। विपुल अहलावत अपने परिवार के साथ दौराला में रहते है और उनके पिता किसान है। उनकी इस कामयाबी पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बधाई दी।

वहीं, शॉटगन प्रतियोगिता में महल निवासी अहवर रिजवी ने भी स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। अहवर रिजवी ने बताया कि वह कोच विक्रम चौपड़ा के निर्देशन में अभ्यास करते हैं। देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण लाना उनका लक्ष्य है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts