HomeCRIME NEWSरात में हैंडपंप से पानी भर रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

रात में हैंडपंप से पानी भर रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

-

– चार माह पूर्व बेटी को अगवा करने वाले युवक पर लगाया हत्या का आरोप


बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक की बेटी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बेटी का आरोप है कि उसकी बहन को चार माह पूर्व एक युवक अगवा कर ले गया था। इसी रंजिश में उसके पिता की हत्या हुई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

 

गांव सिकरोड़ी निवासी अंसार (50) रविवार रात करीब 12 बजे शौच करने के लिए घर से निकले थे। वह सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रहे थे, तभी उनपर फायरिंग कर दी गई। गोली के छर्रे उनके चेहरे, गर्दन और गले में घुस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही घरों में सो रहे लोग नींद से जाग गए। वहीं, हमलावर मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने देखा कि हैंडपंप के पास खून से लथपथ अंसार पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। परिजनों से जानकारी ली। मृतक की बेटी ने बताया कि चार माह पहले गांव का ही युवक उसकी बहन को अगवा कर ले गया था। पिता ने आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इसी बात को लेकर आरोपी और उसका परिवार पिता से रंजिश मान रहा था। मृतक की बेटी ने आरोप लगाया कि युवक और उसके परिवार के लोगों ने पिता की गोली मारकर हत्या की है। मृतक की बेटी ने दो लोगों के खिलाफ नामजद पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस हत्याकांड की कई एंगल से जांच कर रही है। जिससे पता चल सके कि हत्या की मुख्य वजह क्या है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts