Homeउत्तर प्रदेशMeerutजिलाधिकारी आवास पर मनाया गया वेटरन्स दिवस

जिलाधिकारी आवास पर मनाया गया वेटरन्स दिवस

-


मेरठ: जिलाधिकारी आवास सिविल लाईन मेरठ पर वेटरन्स दिवस मनाया गया। 1953 में इस दिन भारतीय सेना के पहले भारतीय कमान्डर-इन-चीफ,फील्ड मार्शल,के.एम.करियप्पा जिन्होंने 1947 के युद्व में भारतीय सेना को जीत दिलाई थी। ओपचारिक रूप से सेना से 14 जनवरी 1953 को सेवा निवृत्त हुए थे। फील्ड मार्शल के.एम.करियप्पा,ओबीई के सेना में दिये गये अतुलनीय योगदान की याद में हर वर्ष मनाया जाता है।

यह दिन देश के सम्मानित पूर्व सैनिकों को समर्पित है। पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन 2017 से ही सेवानिवृत्त, सेवारत और राष्टृ के बीच परस्पर सोहाद्र की पुष्टि करने और सर्वाेच्च बलिदान देने वाले तथा निस्वार्थ रूप से देश की सेवा करने वाले नायको का स्मरण और उनका सम्मान करने के लिए किया जाता है। वेटरन्स दिवस वर्ष 2017 से सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है। दिनांक 14 जनवरी 2024 को यह आठवा दिवस है। जनपद-मेरठ में कुल 37 वीर नारिया है तथा कुल 56 गैलेंट्री अवार्ड एवॅ अन्य अवार्ड से सम्मानित भूतपूर्व सैनिक है।

ए0डी0जी0,ध्रुवकान्त ठाकुर, जिलाधिकारी दीपक मीणा एवॅ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान द्वारा जनपद मेरठ की वीर नारी, द्वितीय विश्व युद्व की विधवाएं तथा जनपद मेरठ में गैलेंट्री अवार्डस एवॅ अन्य अवार्ड से सम्मानित भू0पू0 सैनिकों का सम्मान किया गया। इस समारोह में 30 वीर नारियों,07 द्वितीय विश्व युद्व की विधवाओं तथा 15 गैलेंट्री अवार्डी ने भाग लिया। समारोह में उपस्थित ए0डी0जी0 ध्रुवकांत ठाकुर ने वीर नारी तथा आफिसरों को सम्बोधित किया तथा कहा कि यह देश की के लिए बहुत गर्व की बात है कि इस प्रकार के समारोह आयोजित किये जा रहे है,इससे हमारे भूतपूर्व सैनिकों का मनोबल बढेगा। उन्होने यह भी कहा कि इनके कारण ही हमारे देश की सीमा तथा देश सुरक्षित है।

जिलाधिकारी ने वेटरन्स डे के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेना में सेवारत रहकर आपने इस देश की सुरक्षा के लिए अपने लम्बे कार्यकाल में जिस सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और अपने व्यक्तिगत समस्याओं से ऊपर उठकर अपने आप को देश की सेवा में न्योछावर किया,उसकी जितनी सराहना और प्रंशसा की जाये वो कम है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts