Homeउत्तर प्रदेशMeerutवेलेंटाइन-डे: 14 फरवरी को अबूझ मुहूर्त में खूब बजेंगी शहनाई

वेलेंटाइन-डे: 14 फरवरी को अबूझ मुहूर्त में खूब बजेंगी शहनाई

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बुधवार को बसंत पंचमी के रूप में मां सरस्वती की आराधना का दिन मनाया जाता है। वहीं 14 फरवरी को ही युवाओं द्वारा प्यार का प्रतीक माने जाने वाल वेलेंटाइन-डे भी मनाया जाएगा। लेकिन बसंत पंचमी के दिन शादी का अबूझ मुहूर्त होने के कारण बड़ी संख्या में युवक-युवती परिणय सूत्र में बंधते हैं। इस साल बसंत पंचमी और वेलेंटाइन डे एक दिन होने की वजह से शहर में 700 शादी होंगी। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत  पंचमी पर पूरा दिन दोषरहित श्रेष्ठ-योग और रवि योग का शुभ संयोग होने की वजह से भी शादी के लिए भी इस दिन को शुभ माना गया है।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था और उसके विवाह की रस्में प्रारंभ हुई थीं। फरवरी माह में शादी के मुहूर्त हर साल होते हैं, लेकिन ऐसा शुभ संयोग इस साल बन रहा है जब वेलेंटाइन-डे और बसंत पंचमी पर शादी का अबूझ मुहूर्त है। इसलिए इस दिन शहर में 700 शादियां होंगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts