– सुबह 10 बजे पारा 44 डिग्री
– बांदा देश में ही नहीं एशिया में सबसे गर्म शहर, मंगलवार को पारा पहुंचा 48.2 डिग्री के पार।
लखनऊ। यूपी 4-5 दिन से भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को बांदा का पारा सीजन में पहली बार 48.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह देश का सबसे गर्म और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। इससे पहले, 2022 में बांदा का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। बुधवार को यूपी के ज्यादातर शहरों में सुबह से तेज धूप है। सुबह 10.45 बजे ही बांदा का पारा 44 डिग्री पहुंच गया। प्रयागराज में पारा 40 डिग्री, लखनऊ में 38 डिग्री, झांसी और मेरठ में 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा दिन में पानी से बाहर नहीं आ रहा है।



