HomeCRIME NEWSमेरठ: प्रॉपर्टी कारोबारी के ऑफिस पर गोलियां बरसाने वाला बदमाश मुठभेड़ में...

मेरठ: प्रॉपर्टी कारोबारी के ऑफिस पर गोलियां बरसाने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रॉपर्टी कारोबारी के ऑफिस पर गोलियां बरसाने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की बुधवार सुबह आरोपी से मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

प्रॉपर्टी कारोबारी के ऑफिस पर गोलियां बरसाने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

पुलिस के मुताबिक 18 मई यानी बीते सोमवार को माधवपुरम निवासी मनोज गोयल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 मई की रात बदमाशों ने सेक्टर-1 स्थित ओम प्रॉपर्टी और महादेव प्रॉपर्टी टूर एंड ट्रैवल्स के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि वारदात में सफेद रंग की टाटा हैरियर कार का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस ने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नितिन राणा, अंकित भारद्वाज उर्फ गुड्डू पंडित और चीकू उर्फ पिस्टल की पहचान की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी अंकित भारद्वाज उर्फ गुड्डू पंडित निवासी दुल्हैड़ा चौहान, थाना पल्लवपुरम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई कार नूरनगर कट के पास खड़ी है। पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर बरामदगी के लिए पहुंची तो उसने मौका पाकर कार से तमंचा निकाल लिया और पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, वारदात में इस्तेमाल टाटा हैरियर कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर हत्या, गैंगस्टर, आगजनी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर गैंग और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts