Homepolitics newsदेश के विकास को नई दिशा दे रहा उत्तर प्रदेश

देश के विकास को नई दिशा दे रहा उत्तर प्रदेश

-


एजेंसी, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 8 साल पूरा होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की बुकलेट का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी सरकार के आठ साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है।

सीएम योगी ने कहा, 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी आप सभी जानते हैं, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर क्या था, यह किसी से छिपा नहीं, यही प्रदेश है जहां किसान आत्महत्या करता था, युवा के सामने पहचान का संकट था, इसी प्रदेश में दंगे अराजकता था। इन्हें उत्तर प्रदेश ने झेला था। प्रदेश वही है, तंत्र वही है, केवल सरकार बदलने से व्यापक बदलाव कैसे होता है, इसको महसूस किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, सरकार द्वारा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हुआ, उसकी वजह से उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य था, आज वही प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है। आज प्रत्येक सेक्टर में प्रदेश देश के विकास में ब्रेक थ्रू के रूप में देखा जा रहा है। सीएम योगी ने कहा, 2017 के पहले एग्रीकल्चर के क्षेत्र में उत्तरप्रदेश उपेक्षित था।

उत्तर प्रदेश प्राचीन समय से ही कृषि प्रधान रहा, हमारे पास प्रकृति की प्रचुर मात्रा में अवसर थे, हम इसको आगे बढ़ सकते थे। 2017 के पहले किसान आत्महत्या करता था, कृषि सेक्टर में एक वीरानी छाई हुई थी। आज व्यापक बदलाव हुए। कृषि विकास दर 13.5% से अधिक हुई। इससे प्रदेश के जीडीपी में 28% की बढोत्तरी हुई। इसकी शुरूआत हमारे पहले कैबिनेट ने किया था, 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts