HomeWorld Newsअमेरिका ने मार गिराया आईएसआईएस का टॉप आतंकी

अमेरिका ने मार गिराया आईएसआईएस का टॉप आतंकी

-

वाशिंगटन। अमेरिका ने ग्लोबल टेररिज्म के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकीको मार गिराने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के माध्यम से इस आॅपरेशन के बारे में बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके आदेश पर अमेरिकी फौज और नाइजीरिया की सेना ने जॉइंट आॅपरेशन में बेहद कठिन मिशन को अंजाम दिया।

 

US kills top ISIS terrorist

 

ट्रंप के मुताबिक, अबू-बिलाल अल-मिनुकी करकर का ग्लोबल लेवल पर दूसरा सबसे बड़ा कमांडर था और वह अफ्रीका में पनाह लेकर टेरर एक्टिविटीज को आॅपरेट कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास आतंकी अल-मिनुकी के ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी थी, जिसके चलते ही इस आॅपरेशन को कामयाबी से अंजाम दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में आतंकवाद फैलाने के साथ-साथ अमेरिकियों को टारगेट करने की साजिशों में भी शामिल रहा था। माना जा रहा है कि अल-मिनुकी के मारे जाने से करकर के ग्लोबल नेटवर्क और आॅपरेशनल क्षमता को तगड़ा झटका लगा है। ट्रंप ने इस आॅपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया की सरकार को भी शुक्रिया कहा है।

जानकारी के मताबिक, इस आॅपरेशन की लंबे वक्त से तैयारी की जा रही थी और इसमें अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियों, स्पेशल फोर्सेज और नाइजीरिया के सुरक्षा बलों ने साथ मिलकर काम किया। माना जा रहा है कि ये एक्शन करकर के आतंकियों के लिए बड़ी चोट है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts