Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: दिन के साथ चढ़ सकता है रात का भी पारा,...

UP Weather: दिन के साथ चढ़ सकता है रात का भी पारा, कोहरे को लेकर अलर्ट

-

– प्रदेश में आज से बदलेगा हवाओं का रुख।

लखनऊ। यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। हवाओं का रुख बदलने की वजह से प्रदेश के मौसम में हल्की गर्मी बढ़ने जा रही है। उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव की आहट है। शुक्रवार से यूपी में एक बार फिर से हवा का रुख बदलने वाला है। पछुआ हवाओं के असर से गिर रहे पारे पर एक बार फिर लगाम लगने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं।

इसके असर से शुक्रवार से प्रदेश में कहीं दक्षिण-पश्चिमी तो कहीं पुरवाई मिश्रित हवाएं चलेंगी। साथ ही आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही दिखेगी और अगले तीन दिनों में दिन व रात के पारे में लगभग 2 डिग्री की बढ़त आएगी। तीन दिन प्रदेश में घने कोहरे से राहत रहेगी।

बृहस्पतिवार को सुबह आगरा, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा छाया रहा। इटावा 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं मेरठ में 7.5 डिग्री, बाराबंकी में 8 डिग्री और कानपुर शहर में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमाप रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अगले 2-3 दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts