Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: प्रदेश में अभी और बढ़ेगी गर्मी, हीट वेव का अलर्ट...

UP Weather: प्रदेश में अभी और बढ़ेगी गर्मी, हीट वेव का अलर्ट जारी

-

– सुबह से छाता लेकर घरों से निकल रहे लोग, 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम।

लखनऊ। बुधवार सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। तपिश जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा।

 

 

मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 50 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 12 फीसदी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। 25 अप्रैल तक राज्य के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है। फिलहाल लू का असर हरदोई तक सीमित रहा है।

आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और तेज महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से मौसम में थोड़ा बदलाव शुरू होगा। बादल आने लगेंगे।

27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। लू से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन गर्मी सामान्य से अधिक बनी रहेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts