Homeदेशकश्मीर में 1 फीट तक बर्फबारी

कश्मीर में 1 फीट तक बर्फबारी

-

यूपी-झारखंड में ठंड से 4 की मौत

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में 40 दिन के चिल्लई कलां की शुरूआत रविवार से हो गई। पहले ही दिन गुलमर्ग-सोनमर्ग में 1 फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे बर्फबारी जारी रह सकती है।

 

 

कश्मीर को जोड़ने वाले दो रास्ते मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड बर्फबारी के कारण बंद किए गए हैं। श्रीनगर में खराब मौसम के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट रद्द की गईं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद बफीर्ली हवाएं मैदानी राज्यों तक पहुंच रही हैं। इसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तापमान लगातार गिरता जा रहा है।

 

 

मध्य प्रदेश के 16, यूपी के 40, राजस्थान के 10, बिहार के 24, हरियाणा के 12 और उत्तराखंड के 6 जिले कोहरे की चपेट में हैं। यूपी और झारखंड में सर्दी के कारण 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी से तापमान में 4 डिग्री तक गिर गया है। शिंकुला, जांस्कर घाटी और रोहतांग दर्रे पर बर्फ का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। राज्य का उत्तरी हिस्सा कोहरे की चपेट में है। मुरैना, अशोकनगर, धार, भोपाल, जबलपुर समेत 16 जिलों में आज भी कोहरा छाया रहेगा। रविवार को राज्य में शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां शनिवार-रविवार की रात में कल्याणपुर में तापमान 3.4 डिग्री रहा। हिमालय की सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ा है।

बांदा में कड़ाके की ठंड की वजह से किसान और एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्दी की वजह से उसे दिल का दौरा पड़ा। इस बीच सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर सहित 40 जिलों में घना कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts