Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का किया शुभारंभ, बोले

बिजनौर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का किया शुभारंभ, बोले

बिजनौर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का किया शुभारंभ, बोले

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदुर कुटी आश्रम, बिजनौर से ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ का शुभारंभ किया। 


 

 

शारदा न्यूज़, संवाददाता।

 

 

बिजनौर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के पावन स्थल महात्मा विदुर की तपोस्थली विदुर कुटी से वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारंभ करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए परमावश्यक है कि धरती पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य किया जाए।

 

 

मुख्यमंत्री ने बिजनौर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारंभ प्रदेश के उस जिले से किया गया है, जहां से उत्तर प्रदेश में गंगा का प्रवेश होता है।

 

उन्होंने कहा कि पांच हजार वर्ष पूर्व गंगा नदी मुख्य प्रवाह विदुर कुटी से होता था, जिससे यह क्षेत्र अत्यधिक उपजाऊ, वन संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण था।

 

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा गंगा नदी के प्रवाह को विदुर कुटी तक लाने के लिए परियोजना बनाई जा रही है, जिसका शीघ्रता के साथ क्रियान्वयन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

 

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पूर्ण रूप सुदृढ़ है कोई व्यक्ति सुरक्षा चक्र में सैंध लगाने की हिम्मत नहीं कर सकता।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा और शांति के वातावरण के कारण आज उत्तर प्रदेश पर्यटन, उद्योग, विज्ञान, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में विकास और उन्नति के नए आयाम तय कर रहा है और देश एवं विदेश के उद्योग बंधु यहां पूंजी निवेश करने में उत्साहित हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments