- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025
- मेरठ की वैष्णवी सिंघल ने दसवीं में किया टॉप,
- 12वीं में कार्तिकेय ने बाजी मारी
शारदा एक्सप्रेस डिजिटल मेरठ। यूपी बोर्ड ने आज यानि शुक्रवार को 10वीं क्लास और 12वीं क्लास की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आखिरकार UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिया है। दोपहर 12:30 बजे बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। इस बार भी रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। लगभग 55 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनका इंतजार अब खत्म हो गया है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरठ की वैष्णवी सिंघल ने जिला टॉप किया है। जानकारी के अनुसार, दसवीं में वैष्णवी ने 96.33% अंक प्राप्त किए हैं वैष्णवी जिले के एएस इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा है। तो वहीं कार्तिकेय ने 12वीं में 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं की परीक्षा में कार्तिकेय दीक्षित ने टॉप किया है। वह सुरेश देवी हेमचंद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर विद्यालय के विद्यार्थी हैं। कार्तिकेय ने 12वीं में 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
12वीं के टॉप 14 विद्यार्थी-
कार्तिकेय दीक्षित – 461/500 (92.20%)
विद्यालय: एस.डी.एच.टी. एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर, मेरठ
ऋतिका गोयल – 456/500 (91.20%)
विद्यालय: एम.डी.एस. इंटर कॉलेज, पिलौना, मेरठ
ऋतिका – 455/500 (91.00%)
विद्यालय: एम.डी.एस. इंटर कॉलेज, पिलौना, मेरठ
शिवम कुमार सागर – 450/500 (90.00%)
विद्यालय: एस.डी.एच.टी. एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर, मेरठ
नितिन सैनी – 449/500 (89.80%)
विद्यालय: एम.एस. इंटर कॉलेज, ऋठानी, मेरठ
शिवम शर्मा – 448/500 (89.60%)
विद्यालय: सीएच पी.एन.एस.के.वी. इंटर कॉलेज, माछरा, मेरठ
दक्ष सैनी – 447/500 (89.40%)
विद्यालय: डी.एन. इंटर कॉलेज, मेरठ
सानिया – 447/500 (89.40%)
विद्यालय: एस.के. गर्ल्स इंटर कॉलेज, खरखौदा, मेरठ
नैना – 447/500 (89.40%)
विद्यालय: एस.डी.एच.टी. एसवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर, मेरठ
1000 अंकों पर आधारित छात्र
हिमानी कश्यप – 889/1000 (88.90%)
विद्यालय: एसएच 108 वाईबीएसएस यूएमवी, रामपुर घोरिया, मेरठ
सोनू – 888/1000 (88.80%)
विद्यालय: डीएमजी इंटर कॉलेज, दौलरी, मेरठ
अन्य विद्यार्थी
आराध्या – 444/500 (88.80%)
विद्यालय: रानी लक्ष्मीबाई जी इंटर कॉलेज, मेरठ
चेतन सागर – 443/500 (88.60%)
विद्यालय: के.के. इंटर कॉलेज, मेरठ
गुंजन – 443/500 (88.60%)
विद्यालय: कृषक इंटर कॉलेज, मवाना, मेरठ
इतने छात्र हुए थे शामिल
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 25,45,815 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 25,36,104 संस्थागत और 9,711 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। परीक्षा में 13,27,024 बालक और 12,18,791 बालिकाएं थीं। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा. इसमें से 22,94,122 छात्र पास हुए, जिनमें 22,87,431 संस्थागत और 6,691 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के परिणाम में टॉप-10 विद्यार्थियों की लिस्ट में कुल 55 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।
यह खबर भी पढ़िए
यह खबर भी पढ़िए