Homepolitics news"मुझे आश्चर्य हुआ कि हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शौचालय की सीट पर...

“मुझे आश्चर्य हुआ कि हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शौचालय की सीट पर टैक्स लगा दिया है”- हिमाचल में सुक्खू सरकार पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

शुक्रवार (4 अक्टूबर) को एक जनसभा को संबोधित करने हिमाचल के बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा "मुझे आश्चर्य हुआ कि हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शौचालय की सीट पर टैक्स लगा दिया है"

-

न्यूज डेस्क– केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करने  हिमाचल के बिलासपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “मुझे आश्चर्य हुआ कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शौचालय की सीट पर टैक्स लगा दिया है।”

बिलासपुर में रैली में जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा “आज हिमाचल 100 प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त हो गया है। मुझे सुबह यह सुनकर बहुत आश्चर्य हुआ कि सुक्खू जी ने शौचालय (सीट) पर भी टैक्स लगा दिया है। अब इसे क्या कहा जाए, यह सरकार अपना दिमाग खो चुकी है। मुझे बताएं कि इस कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है या नहीं? “

भारत की 93% धरती पर भाजपा का कमल खिला है- जेपी नड्डा

उन्होंने कहा “हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि आपके अथक प्रयासों और शक्ति के कारण आज 98% धरती पर भाजपा का कमल खिला है और 97% आबादी ने भाजपा को वोट दिया है। इसके लिए मैं भारत के लोगों और हिमाचल के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारा ख्याल रखा और हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया।”

कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को दिवालियापन की ओर ले जा रही है- अनुराग ठाकुर

रैली में मौजूद केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता अनुराग ठाकुर भी पीछे नहीं हटे, उन्होंने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा  हिमाचल को दिवालियापन की ओर ढकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा “कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को दिवालियापन की ओर ले जा रही है। पिछले 18 महीनों में राज्य की इस कांग्रेस सरकार ने 28,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है। अगर यह सरकार इसी तरह काम करती रही तो अगले तीन साल में राज्य पर 1,50,000 करोड़ रुपये का कर्ज हो जायेगा, जो श्रीलंका के भी कर्ज से ज्यादा है।

सभा को संबोधित करने के दौरान नड्डा ने लोकसभा चुनावों के परिणामों को लेकर हिमाचल की जनता का आभार व्यक्त किया।  कहा “यह हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है और में आपको इस बात के लिए धन्यवाद देता हूं कि लोकसभा चुनाव में आपने हिमाचल की सभी 4 सीटें भाजपा को दीं। आपने कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और शिमला में कमल खिलाया। आज 18 राज्यों में एनडीए की सरकार है, जिसमें 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts