spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, December 8, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeन्यूज़मेरठ: यूनियन बैंक ने निकाली सतर्कता रैली

मेरठ: यूनियन बैंक ने निकाली सतर्कता रैली

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारत सरकार के आवाहन पर क्षेत्रीय कार्यालय यूनियन बैंक आॅफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के अंतर्गत सतर्कता रैली का आयोजन किया गया।

राणा संग्राम सिंह, क्षेत्र प्रमुख, मेरठ ने इसका शुभारंभ बेगमपुल से बच्चा पार्क तक किया। सतर्कता रैली का मुख्य उद्देश्य सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि के संदेश को जन सामान्य तक पहुंचाना था। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख राणा संग्राम सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उप क्षेत्र प्रमुख पंकज मिश्रा व रूपेश कुमार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्क रहने पर जोर दिया। सतर्कता रैली का संचालन अधिकारी कुमार आशुतोष तथा अजय कुमार सेंगर ने किया। यूनियन बैंक आफ इंडिया की विभिन्न शाखों के स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts