HomeAccident NewsBulandshahr Accident News: अनियंत्रित टेंपो खाई में पलटा, महिला की मौत

Bulandshahr Accident News: अनियंत्रित टेंपो खाई में पलटा, महिला की मौत

-


डिबाई (बुलंदशहर)। हाईवे पर तहसील के निकट बृहस्पतिवार सुबह डिबाई आ रहा एक अनियंत्रित टेंपो खाई में पलट गया। हादसे में शिकारपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सुबह यात्रियों से भरा एक टेंपो डिबाई की ओर जा रहा था। इसी दौरान टेंपो चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेंपो हाईवे किनारे खाई में पलट गया। हादसे में शिकारपुर क्षेत्र के गांव सरगवां निवासी 55 वर्षीय महिला श्रीबती की मौत हो गई। जबकि उनके पति 60 वर्षीय रामबाबू, अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी 35 वर्षीय किरण, छतारी निवासी 35 वर्षीय मरजीना और डिबाई के मोहल्ला काजीखेल निवासी 30 वर्षीय फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि टेंपो को क्रेन की सहायता से निकलवाया गया है। मृतक के परिवार की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts