HomeAccident Newsतेज रफ्तार कार का धमाके के साथ फटा टायर

तेज रफ्तार कार का धमाके के साथ फटा टायर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। गगोल रोड स्थित हवाई पट्टी के पास अचानक टायर फटने से आई-20 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के बीच लगे लोहे के इलेक्ट्रिक पोल से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके परअफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद कुछ समय तक राहगीरों में दहशत बनी रही।जानकारी के अनुसार कार चालक सत्येंद्र पुत्र गोवर्धन निवासी गगोल गांव हैं, जो घोपला रोड पर तान्या डेरी नाम से दुकान संचालित करते हैं।

 

 

बताया गया कि गुरुवार रात वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर आई-20 कार से परतापुर मार्केट से सामान लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हवाई पट्टी के पास पहुंचे, तभी अचानक कार का अगला दाहिना टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे इलेक्ट्रिक पोल से जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को कार से बाहर निकालकर मदद की। सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि टायर फटने के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि कार में लगे दोनों एयरबैग समय पर खुल गए,जिससे चालक को केवल मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसे के कारण गगोल रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु कराया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालकों से अपील की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें,साथ ही वाहन की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच कराते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं सेबचा जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts