spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनहर में डूबे दो युवक: गोताखोरो की मदद से की जा रही...

नहर में डूबे दो युवक: गोताखोरो की मदद से की जा रही है तलाश

मेरठ की सरधना गंगनहर में 2 युवक डूब गये। दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। अभी तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। स्थानीय प्रशासन की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है।

-

मेरठ– सरधना गंगनहर में दो युवकों के डूबने की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। जानकारी के मुताबिक टहलने के लिए 4 युवक गंगनहर की तरफ निकले थे। नहर में कम पानी होने का सोचकर दोनों युवकों ने नहर को पार करना चाहा। जिसके बाद दोनों का पैर फिसला और नहर में गहरे कुंड में डूब गये।

सूचना मिलने के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों का जमाबड़ा लग गया। दोनों युवकों का अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से नहर में गोराखोरों को लगाया गया है। जो लगातार डूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों को डूबते समय उनके साथी ने बचाने का भी प्रयास किया लेकिन कोशिश नाकाम रही। युवकों के परिजन प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts