Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: स्कूल में सातवीं की दो नाबालिग छात्राओं ने की आत्महत्या की...

मेरठ: स्कूल में सातवीं की दो नाबालिग छात्राओं ने की आत्महत्या की कोशिश

-

शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां सातवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राओं ने स्कूल में ही ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामला इंचौली थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार सुबह करीब दस बजे स्कूल पहुंचीं कक्षा सातवीं की दो नाबालिग छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

 

 

जानकारी मिलने पर स्कूल स्टाफ और संचालकों ने तुरंत छात्राओं के परिजनों को इस बात की सूचना दी और दोनों को देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

छात्राओं के परिजनों का कहना है कि, फिलहाल उन्हें इस कदम के पीछे की कोई वजह पता नहीं चल पाई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों छात्राओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts