Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarयूपीएससी में मुजफ्फरनगर जिले की दो बेटियों और एक बेटे ने मारी...

यूपीएससी में मुजफ्फरनगर जिले की दो बेटियों और एक बेटे ने मारी बाजी

-

मुजफ्फरनगर का नाम किया रोशन: तीसरे प्रयास में रिया सफल


मुजफ्फरनगर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के मंगलवार को घोषित परिणाम में मुजफ्फरनगर के लिए गौरव का क्षण आया है। चरथावल ब्लॉक की रिया सैनी ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। रिया के पिता मुकेश कुमार दिल्ली में एमपीएस मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में मुख्य अभियंता हैं। माता प्रीति सैनी गृहिणी हैं। छोटा भाई अनमोल लॉन टेनिस का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। वह इंटरमीडिएट के बाद इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है।

रिया ने 2023 में दूसरे प्रयास में आईआरटीएस में सफलता पाई थी। लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से 2024 में उन्होंने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्हें उत्तर प्रदेश या महाराष्ट्र कैडर मिलने की संभावना है।

सफलता का मंत्र साझा करते हुए रिया कहती हैं कि यूपीएससी की तैयारी में मुख्य विषय पर फोकस जरूरी है। बाजार में उपलब्ध अनेक किताबों में भटकने की बजाय एकाग्रता से पढ़ाई करें। उन्होंने इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी में समाजशास्त्र विषय चुना।

कचहरी में अधिवक्ता प्रवीण सैनी ने कहा कि उनकी चचेरी बहन की इस उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है। यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। परिचितों और रिश्तेदारों के बधाई संदेश लगातार आ रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts