HomeTrendingदो कारों की टक्कर में हुई तीन लोगों की मौत

दो कारों की टक्कर में हुई तीन लोगों की मौत

-

टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन में घुसी, दोनों कार सवार 11 लोग हुए घायल


आगरा। दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक कार में बीएससी के 7 छात्र सवार थे, जबकि दूसरी कार में 8 लोग सवार थे जोकि हरिद्वार से लौट रहे थे।

गुरूवार सुबह यह हादसा आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र में कुणाल कॉलेज के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रों की अर्टिगा कार का टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही नेक्सन कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेक्सन कार पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को कारों से बाहर निकालकर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। मृतकों की पहचान धौलपुर जिले के ताशियो गांव निवासी रिंकू शर्मा (पुत्र राकेश शर्मा), मध्य प्रदेश के दतिया निवासी विवेक तिवारी (पुत्र हरिमोहन तिवारी) और मीना श्रीवास्तव (पत्नी अशोक श्रीवास्तव) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, धौलपुर से अर्टिगा कार में सवार 7 छात्र बीएससी की परीक्षा देने आगरा आ रहे थे। कार में रिंकू शर्मा, अभिषेक पुत्र रघुराज, जितेंद्र पुत्र राजवीर सिंह, राहुल पुत्र वासुदेव, मनमोहन पुत्र रघुराज सिंह समेत अन्य छात्र सवार थे।

घायल अभिषेक शर्मा ने बताया कि सुबह सभी छात्र परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। रिंकू शर्मा कार चला रहे थे। कुणाल कॉलेज के पास पहुंचते ही कार का दाहिनी ओर का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही नेक्सन कार से टकरा गई। हादसे में चालक रिंकू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छात्र घायल हो गए।

दूसरी ओर, नेक्सन कार में मध्य प्रदेश के दतिया निवासी 8 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, सभी लोग गंगा स्नान और दर्शन के लिए हरिद्वार गए थे। दर्शन के बाद वे अपने घर लौट रहे थे, तभी आगरा-ग्वालियर हाईवे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

नेक्सन कार में विवेक तिवारी, उर्मिला तिवारी, मीना श्रीवास्तव, राखी वाजपेयी, मनी वाजपेयी, राघव, शिव और सुमित सवार थे। हादसे में विवेक तिवारी और मीना श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

ट्रैफिक डीसीपी ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts