Homeउत्तर प्रदेशMeerutएनसीआर में दूसरे दिन भी ट्रकों का जाम सफल

एनसीआर में दूसरे दिन भी ट्रकों का जाम सफल

-

शारदा रिपोर्टर ,मेरठ।  ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन, मेरठ के सहयोग से  घोषित “पूर्ण चक्का जाम” के उपलक्ष्य में आज  22 मई को यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, मेरठ में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

ट्रांसपोर्टर अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने बताया कि   आंदोलन  UP व दिल्ली सरकार द्वारा NGT/ग्रीन टैक्स में की गई अभूतपूर्व वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। वर्ष 2026 से BS-IV व उससे पुराने व्यावसायिक वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध को तत्काल निरस्त किया जाए।  ECC (Environment Compensation Charge) में प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। जो वाहन दिल्ली में माल लोड/अनलोड नहीं करते, उन्हें ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से निकालने के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाना अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने बताया प्रथम दिन चक्का जाम शत-प्रतिशत सफल रहा। मेरठ जोन के ट्रांसपोर्ट नगर, बागपत रोड व हापुड़ रोड से दिल्ली के लिए एक भी व्यावसायिक वाहन रवाना नहीं हुआ। इसका प्रभाव दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में देखने को मिला जहां 21 मई की शाम तक आवक में 30-35% की गिरावट दर्ज की गई।:
दूसरे दिन भी चक्का जाम पूर्णतः सफल है। वर्तमान में मेरठ ट्रांसपोर्ट नगर में लगभग 3500-4000 ट्रक खड़े हैं। संपूर्ण मेरठ जोन जिसमें मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़ व गाजियाबाद शामिल हैं, से 10,000 से अधिक व्यावसायिक वाहन इस आंदोलन में शामिल हैं।

दिल्ली की मंडियों पर प्रभाव:
मेरठ जोन से प्रतिदिन लगभग 4000-5000 ट्रक दिल्ली-ncr  के लिए रवाना होते हैं, जिनमें 60% आवश्यक वस्तुएं होती हैं। चक्का जाम के कारण आजादपुर, गाजीपुर व नरेला मंडी में सब्जी व फल की आवक 40% तक घट गई है, जिससे मूल्यों में वृद्धि प्रारंभ हो गई है।

संयुक्त ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण है। एम्बुलेंस, दूध, दवाई एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। यदि सरकार द्वारा 23 मई तक सकारात्मक वार्ता कर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
अमरजीत पिंकी चिन्योटी, समीर कोहली,हरी गुप्ता,  प्रदीप अवी, अंगद चावला, परमजीत सिंह, हरगुन सिंह, रविंद्र बेदी सहित अन्य पदाधिकारी ।

 

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ

दिल्ली एनसीआर में ईसीसी शुल्क और बीएस4 वाहनों पर प्रतिबंधित समेत विभिन्न मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टों की तीन दिवसीय हड़ताल 21 मई से 23 मई तक है। जिसमें हड़ताल के दूसरे दिन 22 मई को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ द्वारा आज ट्रांसपोर्ट नगर में धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया जिसे ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने रोका पुलिस के साथ झड़प हुई।

प्रदर्शन में  शर्मा पूर्व प्रत्याशी मेरठ कैंट, दीपक गाँधी नीरज मुल्तानी , शिवम विनायक, अंकुर प्रजापति, मोनू वर्मा, देवेंद्र कुमार, धीरज, समीर राणा, हिमांशु, धीरज बजाज, सचिन, शोएब राणा, देवेंद्र गिरी, कमलकांत, कृष्णा मसकुर राणा, शिवा, शिव कुमार, बॉबी प्रजापति, जितिन, राकेश, सादाब राणा, अनिल चौधरी, अंबर गोयल, रोहित कपूर, नीरज शर्मा, पिंकू शर्मा, संतोष सिंह, प्रेम सिंह, गगन सिंह, राजेश, पवन गुप्ता, आदि मौजूद थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts