Homeउत्तर प्रदेशMeerutदौराला-लावड मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दंंपत्ति को कुचला, मौत

दौराला-लावड मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दंंपत्ति को कुचला, मौत

-


शारदा रिपोर्टर

दौराला। दौराला- लावड़ रोड पर मोहम्मदुर गांव मंदिर से आगे गुरूवार की सुबह लावड की ओर से आ रहे बुलेट बाइक सवार दंपत्ति को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से गिरी महिला ट्रक के पहियो के नीचे फंस गई, जबकि बुलेट चालक ट्रक और पेट के बीच फंस गया। बुलेट सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दंपत्ति के शवो को मोर्चरी भिजवाते हुए परिजनो को जानकारी दी। हादसे के चलते मार्ग पर घंटो जाम लगा रहा।

 

मृतक प्रमोद का फाइल फोटो

 

इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि मृतक बुलेट सवार की जेब से निकले आधार कार्ड की मदद से टीपीनगर पुलिस के सहयोग से शिनाख्त हुई है। मृतक बुलेट बाइक सवार दंपत्ति मेरठ के साबुन गोदाम के मोहल्ला हरिनगर निवासी 38 वर्षीय प्रमोद कुमार और उसकी पत्नी 35 वर्षीय गीता है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों मोर्चरी पहुंचे गए। चालक ट्रक को मौके पर छोडकर खेतो के रास्ते फरार हो गया है। ट्रक और बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts