HomeTrendingअमरा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत

अमरा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से भाभी की मौत

-

बाइक से 40 मीटर दूर उछलकर गिरी, बुरी तरह कुचली, देवर बाल-बाल बचा


झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र के अमरा नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात करीब 1 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब महिला कुचबंदिया मंदिर से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान बाइक अचानक सड़क पर बने गड्ढों में जा टकराई। जिससे बाइक पर बैठी महिला करीब 30 से 40 मीटर दूर उछलकर जा गिरी।

उसी समय अमरा नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शरीर पूरी तरह पिस चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार टांडा गांव निवासी 55 वर्षीय विमला देवी पत्नी अहिरवार अपने देवर शंकर सिंह के साथ बाइक से कुचबंदिया मंदिर से टांडा गांव की ओर लौट रही थीं। अमरा नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके देवर शंकर सिंह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम माज अख्तर और क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के लिए हाईवे पर बने बड़े और गहरे गड्ढों को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के समय टोल प्लाजा का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही टोल की एंबुलेंस से कोई सहायता उपलब्ध कराई गई।

क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts