घूमने आये थे चित्रकूट, पहाड़ी पर तीन युवकों ने खुद को वन विभाग कर्मी बताकर की वारदात
चित्रकूट। प्रेमी को बंधक बनाकर तीन युवकों ने ठएएळ की छात्रा से गैंगरेप किया। मध्य प्रदेश की रहने वाली छात्रा (20), देवरिया के रहने चित्रकूट के रहने वाले अपने नाबालिग प्रेमी (17) के साथ बाइक से घूमने बुधवार की शाम 4 बजे देवांगना घाटी हवाई पट्टी की तरफ आई थी।
दोनों घाटी के ही एक स्थान पर बाइक खड़ी कर पत्थरों पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से 3 युवक आए और उनसे पूछताछ करने लगे। उन्होंने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया था। गर्लफ्रैंड से छेड़खानी करने लगे।
प्रेमी ने विरोध किया तो एक युवक ने उसे पकड़ लिया और गमछे से हाथझ्रपैर बांध दिये। बाकी दो युवक छात्रा को डराझ्रधमका कर घसीटते हुए किनारे झाड़ियों में ले गए। जहां दोनों ने उससे बारीझ्रबारी रेप किया। कुछ देर बाद तीसरा युवक भी झाड़ियों में चला गया।
इसी दौरान प्रेमी ने खुद को बंधकमुक्त कर लिया। मोबाइल में नेटवर्क नहीं था, इसलिए पहाड़ी से कुछ नीचे उतरकर डायलझ्र112 पर कॉल की। पर पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों युवक गर्लफ्रैंड को बदहवास छोड़कर फरार हो गए।
घटना जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी के जंगल की है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी दो की तलाश जारी है।
पीड़ित प्रेमी ने बताया कि वह बुधवार को दोपहर 1:00 बजे वह अपनी प्रेमिका के साथ बाइक से देवांगना घाटी पहुंचे जहां घूमने गया था। दोनों देवांगना घाटी की एक पहाड़ी पर बैठकर साइट सीन कर रहे थे और रील बना रहे थे।
इसी दौरान दोपहर करीब 3:00 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर पूछताछ करने लगे। मेरी गर्लफ्रैंड को पूछताछ के बहाने गलत तरीके से टच करने लगे। मैंने विरोध किया तो मारपीट पर आमादा हो गए।
कुछ देर बाद तीनों ने अपने गमछे से मेरे हाथ-पैर बांध दिए। ब्लैकमेल करते हुए घर से पैसे मंगाने को कहने लगे। मना करने पर मुझे बेल्ट से बुरी तरह पीटने लगे। एक युवक मुझे पकड़कर खड़े रहा, जबकि दो युवक मेरी गर्लफ्रैंड को धमकाने लगे कि शोर मचाया तो दोनों को पहाड़ी से नीचे फेंक देंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों मेरी गर्लफ्रैंड को जबरन झाड़ियों में लेकर चले गए।
जहां दोनों ने बारी-बारी से मेरी गर्लफ्रैंड का रेप किया। कुछ देर बाद तीसरा युवक भी मुझे बंधा हुआ छोड़कर झाड़ियों में चला गया। उसने भी मेरी गर्लफ्रैंड से रेप किया। वह चिल्लाती रही। मैं उसकी चीखें सुन रहा था। शाम करीब 4:20 बजे किसी तरह मैंने खुद को छुड़ाया और मोबाइल से डायल112 को कॉल किया, पर नेटवर्क न होने के कारण कॉल नहीं लगी।
पहाड़ी से कुछ नीचे उतरा तो मोबाइल में नेटवर्क आया, मैंने फिर से 4:30 बजे कॉल करके पुलिस को सूचित किया। करीब 15 मिनट बाद 4:45 बजे पुलिस पहुंची। मैं उन्हें लेकर ऊपर पहुंचा तो तीनों आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मुझे और मेरी गर्लफ्रैंड को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे यूपी-112 पर देवांगना घाटी में युवती से दुष्कर्म की सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी विवेक सिंह समेत पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। जांच में सामने आया कि युवती अपने साथी के साथ जंगल क्षेत्र में गई थी, जहां तीन युवकों ने उन्हें धमकाकर पैसे मांगे और बाद में युवती के साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग प्रेमी को प्राथमिक उपचार कराकर डिस्चार्ज कर दिया गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। प्रेमी नाबालिग है तो उसका भी मेडिकल कराया जाएगा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने पुलिस बयान में गैंगरेप की बात कही है। प्रेमिका बालिग और प्रेमी नाबालिग है। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश के लिए राहगीरों की मदद ली जा रही है। इस रास्ते पर सीसीटीवी नहीं होने से पहचान करने में दिकक्त हो रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपितों को पकड़ा जाएगा।