Homeउत्तर प्रदेशMeerut24 घंटे तक बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने एसडीओ ऑफिस के...

24 घंटे तक बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने एसडीओ ऑफिस के बाहर किया हंगामा

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गंगोल रोड स्थित के पास ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से 24 घंटे तक गंगोल रोड पर बिजली बाधित रही। जिसके चलते घरों में पानी का संकट हो गया। बिजली ना होने से शाम होते-होते व्यापारियों के इनवर्टर भी डाउन हो गए जिससे गुस्सा आए व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर परतापुर के उद्योग परम स्थित एसडीओ ऑफिस के बाहर हंगामा करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।

वही जब इस बात की जानकारी विद्युत मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर को लगी तो उन्होंने तुरंत एक्शन और एसडीओ को ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया। जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए और ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई शुरू की। देर रात तक ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई चलती रही।

व्यापारियों ने कहा कि अगर इसी तरह बिजली बाधित रहने लगी तो व्यापार चौपट हो जाएगा और व्यापारियों को मेरठ से पलायन करना पड़ेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts