HomeCRIME NEWSमहिला के साथ मारपीट कर तीन तलाक

महिला के साथ मारपीट कर तीन तलाक

मेरठ के दौराला में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और देवर पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।

-

मेरठ– कैली गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की और देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने पति के ​खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 21 मार्च 2018 को बिलाल म​स्जिद के पास हुसैनाबाद भम्बाडा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। आरोप है कि उसका देवर उस पर गलत नियत रखता था।

पीड़िता ने बताया कि बीती 19 सितंबर को उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों को उसने जानकारी दी तो ससुरालियों ने बात झूठी बताते हुए उसके साथ मारपीट की। पति के घर पहुंचने पर पति ने भी बात पर यकीन नहीं किया और मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर चला गया। पीड़िता ने मायके आकर अपने परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts