Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: शटल ट्रेन अब फिर होने लगी है लेट, वंदेभारत में सवारी...

मेरठ: शटल ट्रेन अब फिर होने लगी है लेट, वंदेभारत में सवारी भरने के फेर में परेशान हो रहे दैनिक यात्री

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शटल ट्रेन एक बार फिर लेट होने लगी है। पिछले चार दिन से ट्रेन एक से डेढ़ घंटे विलंबित हो रही है। रात में ठंड बढ़ने से दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार को भी ट्रेन डेढ़ घंटा विलंब से रात सवा दस बजे कैंट स्टेशन पहुंची।

 

 

ट्रेन संख्या 54411 रेवाड़ी से मेरठ कैंट के बीच संचालित होती है। दिल्ली, गाजियाबाद जैसी जगहों में काम करने वाले लोगों और व्यापार के सिलसिले में प्रतिदिन आने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन सबसे उपयुक्त है। यह ट्रेन रेवाड़ी से शाम 3:05, नई दिल्ली से शाम 6:14 और गाजियाबाद से रात 7:13 बजे चलकर मेरठ सिटी स्टेशन रात 8:23 और मेरठ कैंट रात पौने नौ बजे पहुंचती है।

दैनिक यात्रियों के अनुसार ट्रेन रेवाड़ी से ही विलंब से चल रही है, इसके बाद नई दिल्ली स्टेशन के आउटर पर इसे रोक दिया जाता है। उस समय वंदेभारत और अन्य ट्रेनों को रवाना करने के लिए इसे रोका जाता है। जिससे ट्रेन रात 10 बजे के बाद मेरठ पहुंच रही है।

उन्होंने बताया कि जिन्हें कस्बा क्षेत्र या गांव में जाना होता है, उनके लिए परेशानी बढ़ जाती है। अक्सर साधन नहीं मिलते। दैनिक यात्रियों ने शाम सवा छह या साढ़े छह बजे नई दिल्ली से मेरठ के लिए ईएमयू ट्रेन की मांग की है, जिससे वह सही समय पर घर पहुंच सकें। इसी तरह सुबह के समय शटल मेरठ से पौने सात बजे रवाना होती है, दैनिक यात्रियों से सवा सात बजे मेरठ से नई दिल्ली के लिए ट्रेन दिए जाने की मांग रेल मंत्री से की है। सांसद अरुण गोविल से इसके लिए पहल करने की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts