– करनाल-मेरठ हाईवे पर नालू पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू पुल पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार घोड़े ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान सिंगावली निवासी लोकेश पुत्र मामचंद के रूप में हुई है। घायलों में जैकी पुत्र ओमी, सुनील पुत्र जयपाल और महेश पुत्र भोरे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग पठोली से ईंट भरकर मोदीपुरम जा रहे थे। इसी दौरान नानू पुल के पास तेज रफ्तार घोड़ा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया, जिससे यह हादसा हो गया।
शुरूआत में सभी घायलों को स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

