HomeAccident NewsMeerut: दुर्घटना में घायल दारोगा की इलाज के दौरान मौत

Meerut: दुर्घटना में घायल दारोगा की इलाज के दौरान मौत

-

– चलती बाइक की चेन टूटने से गिरे थे, अस्पताल में दो दिन इलाज चला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सड़क हादसे में घायल हुए ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मिन्तर सिंह की बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले मिंतर सिंह शामली से लौट रहे थे कि बाइक की चेन टूट गई। पसलियों में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिंतर सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

मूलरूप से शामली के रहने वाले मिंतर कुमार ट्रैफिक विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। मेरठ उनकी पोस्टिंग चल रही थी। दो दिन पहले वह अनुमति लेकर बाइक से अपने घर शामली गए थे। जब वह वहां से लौट रहे थे तो सरूरपुर की मुल्हैड़ा चौकी अंतर्गत अचानक बाइक की चेन टूटकर उलझ गई। बाइक फिसल गई और मिंतर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तुरन्त मिंतर सिंह को कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वह भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। तभी से मिंतर का उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिंतर कुमार का परिवार शामली में ही रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। मिंतर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सुबह जैसे ही मौत की सूचना अफसरों को मिली, वह अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए। प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह पूरे समय मौके पर रहे और कागजी कार्रवाई पूर्ण कराकर शव मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है।
15 अगस्त पर मिला सराहनीय सेवा सम्मान: स्वतंत्रता दिवस पर रेंज के 43 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया था, जिनमें ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मिंतर सिंह का नाम भी शामिल था। उन्हें सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिला था। अपनी इस उपलब्धि से मिंतर सिंह बेहद खुश थे। अफसरों ने भी मिंतर को इस सम्मान के लिए सराहा था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts