Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: व्यापारियों ने किया साप्ताहिक पैठ का विरोध

मेरठ: व्यापारियों ने किया साप्ताहिक पैठ का विरोध

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में साप्ताहिक पैठ जी का जंजाल बनी हुई है। जिसका विरोध व्यापारियों और सभासदों ने किया है। दरअसल, बुधवार को मवाना नगर पालिका परिषद के बोर्ड की मीटिंग आरओ प्लांट पर निर्धारित थी। जिसकी वजह से सभी 25 वार्डों के चुने हुए सभासद तय समय पर आरओ वाटर प्लांट पर पहुंच गए। लेकिन सभासदों के आने से पहले ही मवाना के व्यापारियों ने आरओ प्लांट के दरवाजे पर ताला जड़ दिया था और आरओ प्लांट के बाहर ही तालाबंदी करने के बाद धरने पर बैठ गए।

इस दौरान सभासद नगर पालिका परिषद मवाना सभागार में पहुंचे और चेयरमैन अखिल कौशिक और अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। सभासदों ने कहा कि,तालाबंदी करने से व्यापारी सरेआम गुंडई करने पर आमादा है।

नगर पालिका परिषद मजबूत तरीके से कार्यवाही करें और बोर्ड बैठक हो जाने और नगर के विकास की रूपरेखा तैयार हो जाने दे। इसके बाद अधिशासी अधिकारी राजीव जैन ने फोन पर थाना मवाना को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस फोर्स नगर पालिका परिषद में पहुंच गई और प्रकरण की जानकारी ली। फिलहाल आरओ प्लांट पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। नगर पालिका परिषद सभागार में अध्यक्ष और सभासदों ने एक मीटिंग की और पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और बोर्ड मीटिंग को आगामी 25 अप्रैल को रखने की बात कही।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts