Homeउत्तर प्रदेशMeerutव्यापारियों ने जताई पुलिस व्यवहार पर आपत्ति, मेरठ एसएसपी से मुलाकात कर...

व्यापारियों ने जताई पुलिस व्यवहार पर आपत्ति, मेरठ एसएसपी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

-

  • संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ, मेरठ ने शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था, रेस्तरां और दुकानों के समय निर्धारण तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से दुर्व्यवहार को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने कहा कि व्यापार वर्ग शहर की आर्थिक धुरी है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक लापरवाही से व्यापारी परेशान हो रहे हैं।

व्यापार संघ ने मांग की कि रेस्तरां और खाने-पीने की दुकानों को रात 12 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी जाए ताकि व्यापारी और ग्राहकों को सुविधा मिल सके। वर्तमान में 9 बजे बंद करने का नियम लागू है जिससे व्यापारी वर्ग को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

संघ ने यह भी कहा कि ई-रिक्शा का अव्यवस्थित संचालन यातायात जाम की बड़ी वजह बन रहा है। प्रमुख बाजारों आबूलेन, बेगमपुल, घंटाघर, सदर, गुदड़ी गेट आदि में पुलिस व प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की जाए ताकि अव्यवस्था खत्म हो। व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस की सांठगांठ से ही शहर में अवैध ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। पुलिस अवैध ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई तो दूर उनके खड़े होने तक का स्थान तय नहीं कर पा रही है। जिससे ई-रिक्शा वाले मनमाने ढ़ंग से खड़े होकर कहीं भी जाम लगा देते हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात शोहराब गेट बस अड्डा और हापुड़ अड्डा के पास हैं।

संघ ने गोला कुंआ क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम और पुलिस-व्यापारी विवाद का भी मुद्दा उठाया। हाल ही में गोला कुंआ में पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारियों से दुर्व्यवहार की घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

संयुक्त व्यापार संघ ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की कि वे व्यापारियों के साथ सम्मानजनक व सहयोगात्मक व्यवहार रखें। संघ ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग आंदोलन करने को मजबूर होगा।

इस दौरान अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, नीरज मित्तल, विकास गिरधर, विजय आनंद अग्रवाल, संजीव रस्तोगी आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts