Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut Accident News: ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर, दो घायल

Meerut Accident News: ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर, दो घायल

-

  • ट्रॉली में लदे आलू सड़क पर बिखरे, लूटने के लिए मची लोगों की होड़।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत हो गई। वहीं इस भिड़ंत के बीच पीछे से आ रहा आॅटो भी टकरा गया। काली नदी के पास हुए इस रोड एक्सीडेंट में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही।

गढ़ रोड पर काली नदी के पास देर रात यह एक्सीडेंट हुआ। इसमें आलू से भरा एक ट्रैक्टर जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर में तेज स्पीड से आ रही कार ने गढ़ रोड पर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर की ट्रॉली में भरे आलू बिखर गए। सड़क पर आलू बिखरने से पीछे से आ रहे दूसरे वाहन भी डिस-बैलेंस हो गए। इसमें एक आॅटो भी टकरा गया।

ट्रैक्टर को जाकिर पुत्र सत्तार चला रहा था। जो मुंडाली का रहने वाला है। इस टक्कर के कारण सत्तार घायल हो गया। वहीं पीछे से आॅटो चला रहा संजय नाम का युवक भी घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची मेडिकल और भावनपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोग सड़क पर आलू बिखरे देख उन्हें बटोरने पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को भगाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts