spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, November 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में मूसलाधार बारिश ने खोली नगर निगम की पोल !

मेरठ में मूसलाधार बारिश ने खोली नगर निगम की पोल !

-

मूसलाधार बारिश ने खोली नगर निगम की पोल !

  •  नाले की सफाई के नाम पर करोड़ों के खर्च का दावा।

  •  नाले चोक होने से मोहल्लों में भरा पानी।


शारदा न्यूज संवाददाता |

मेरठ। जुलाई महीने के पहले सप्ताह ने ही नगर निगम की पोल खोल दी। गुरुवार हुई मुलस्लाधार बारिश ने शहर को तालाब बना दिया। शहर के लगभग हर मोहल्ले और गलियां तालाब में तब्दील हो गई। सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश सुबह 11 बजे तक तेज अंदाज में हुई इस कारण लोग तालाब बन जाने के कारण अपने घरों में कैद हो कर रह गए।

दरअसल गुरुवार को सुबह सवेरे हुई झमाझम बारिश के चलते अधिकतर लोग सड़कों पर जलभराव के चलते घरों में ही कैद होकर रह गए जो कि अपनी ड्यूटी कार्य के लिए सुबह के समय जिन लोगों को जाना था अधिकतर लोग समय पर नहीं जा सके।

कुछ लोग यदि मजबूरी वश निकले तो वह जलभराव के बीच से होकर निकले जिस में झमाझम बारिश के चलते सड़कों पर भयंकर जलभराव के कारण महानगर की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम करती दिखाई दी।

 

जिसके चलते नगर निगम के तमाम उन दावों की पोल इस बारिश ने खोल कर रख दी जिसमें नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा चोक नालों की सफाई का कार्य 90% से अधिक पूरा कर लिए जाने की बात कही जा रही थी। नगर निगम के द्वारा अब तक ढाई से तीन करोड़ रूपया नाला सफाई अभियान के अंतर्गत डीजल पर खर्च किया जा चुका है।

वही कावड़ यात्रा के दौरान मार्गो पर हुए जलभराव से कांवरियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related articles

1 COMMENT

  1. जलभराव की समस्या मेरठ में बहुत बड़ी समस्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts