Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: फलावदा के कब्रिस्तान में मजार तोड़ी, हंगामा, आरोपियों को जल्द पकड़ने...

Meerut: फलावदा के कब्रिस्तान में मजार तोड़ी, हंगामा, आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग

-

  • सपा विधायक ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण।
  • प्रशासन दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। फलावदा के जुडडी बब्बल शाह के मजार व उनके अनुयायियों के मजार को तोड़ दी गई। जानकारी पर भीड़ जुटने लगी। लोगों का कहना है कि इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए ऐसा किया गया है।

लोगों ने फलावदा थाने में तहरीर भी दी है। सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने विरोध जताया है। कहा कि ये कृत्य जिसने भी किया है। वो गंभीर व दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करे।

घटना की सूचना मिलते ही मवाना के एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया।

प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मजार को नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि फलावदा थाने में एक खेत में मजार स्थल पर क्षतिग्रस्त होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस, सीओ और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई गई है। यह घटना कैसे हुई इसके कारणों की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं, मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा चैक कर आरोपितों की तलाश जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts