Homeउत्तर प्रदेशMeerutसेंट्रल मार्केट मामले में पीएम से मिलने को मांगा समय

सेंट्रल मार्केट मामले में पीएम से मिलने को मांगा समय

-

– ट्रांसपोर्टरों के साथ ही संयुक्त व्यापार संघ ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का किया अनुरोध।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को संयुक्त व्यापार समिति और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ ने संयुक्त रूप से मंडलायुक्त मेरठ मंडल को सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के व्यापारियों की आजीविका बचाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 मिनट का समय निकालकर सेंट्रल मार्केट का निरीक्षण करने की अपील की।

 

 

ज्ञापन सौंप रहे व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स ने बताया कि संज्ञान में लाया गया कि, सेंट्रल मार्केट, शास्त्री नगर, मेरठ में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अवैध घोषित दुकानों के ध्वस्तीकरण के निर्देश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से लगभग 1478 भूखंडों पर स्थित 5000 से अधिक दुकानदार तथा उनसे जुड़े लगभग एक लाख कर्मचारी, मजदूर व परिवारजन की आजीविका पर गहरा संकट आ गया है।

उन्होंने कहा कि, दशकों से स्थापित छोटे-मझोले व्यापारी, जिनका पूरा जीवन इस व्यापार पर निर्भर है, आज भारी असमंजस और मानसिक पीड़ा में हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ह्लसबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासह्व का मंत्र हमें आशा देता है कि, छोटे व्यापारियों की समस्याओं को मानवीय दृष्टि से सुना जाएगा। कानून और न्यायपालिका का सम्मान करते हुए यह निवेदन है कि, व्यापारियों के नियमितीकरण करने के लिए कोई न्यायसंगत समाधान निकाला जाए, जिससे हजारों परिवार सड़क पर आने से बच सकें।

उन्होंने कहा कि, आने वाली 22 फरवरी को पीएम मोदी का मेरठ आगमन मेट्रो ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर आप बच्चों से संवाद भी करेंगे, जो हम सबके लिए गौरव का विषय है। इसलिए हम सभी की विनम्र प्रार्थना है कि, या तो सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर का संक्षिप्त निरीक्षण करने का कार्यक्रम बनाया जाए। नहीं तो व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल को पांच मिनट का समय देकर हमारी बात सुनने की कृपा करें।

इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री विपुल सिंघल, अरविंद चौधरी, हेमंत बैजल, प्रफुल्ल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts