Homeउत्तर प्रदेशMeerutगांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विचार

गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विचार

-

गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विचार


हस्तिनापुर। हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन एसपी सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. रितु राजवंशी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
सत्य, अहिंसा और सादगी का दिया संदेश

चेयरमैन एसपी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों ने भाषण से याद किए महापुरुष

प्रधानाचार्या डॉ. रितु राजवंशी ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांत तथा शास्त्रीजी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को प्रस्तुत किया।
आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को महापुरुषों के विचारों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts