HomeTrendingमोहसीन हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

मोहसीन हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

-

हापुड़ में लोहे की रॉड-डंडा और कार बरामद, तीन अब भी फरार


बिजनौर। चांदपुर स्थित बास्टा निवासी मोहसीन हत्याकांड का हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नवाब खान, शादाब कुरैशी और अबु बकर को घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, डंडा और स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार हापुड़ जिले के दिल्ली लखनऊ हायवे पर थाना गढ़मुक्तेश्वर में 29 जून 2026 को बास्टा के मोहसिन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मोहसीन निजि बस से अपनी ससुराल गाजियाबाद जा रहा था, तब आरोपी नवाब अपने साथियों के साथ उसका पीछा करते हुए बिसमिल्लाह होटल के पास पहुंचा। बस रुकते ही आरोपियों ने मोहसीन पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में मोहसीन की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक मोहसीन ने अपना पुश्तैनी मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था, जबकि आरोपी नवाब उसी मकान को खरीदना चाहता था। इसके अलावा नवाब द्वारा मोहसीन से कुछ पैसे उधार लिए गए थे मृतक मोहसिन अपने पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था।
पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी। इस मामले में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 336/2026, धारा 191(2), 191(3), 103(1) बीएनएस के तहत फरार तीनों आरोपियों को दोताई पुल नहर पटरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में नवाब खान पुत्र अमीर खान निवासी बीबीपुरा, थाना चांदपुर जनपद बिजनौर, अबूबकर पुत्र जहीर अहमद निवासी अंजुम कॉलोनी, अमरोहा तथा शादाब कुरैशी पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला कुरेशियान, थाना चांदपुर जनपद बिजनौर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड, एक बांस का डंडा तथा स्विफ्ट कार (वढ 15 उङ 5011) बरामद की है।वही अभी इस मामले में 3 आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नवाब खान के खिलाफ बिजनौर के थाना चांदपुर में मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts