HomeTrendingपानी से भरी बाल्टी में डूबकर बच्ची की मौत -

पानी से भरी बाल्टी में डूबकर बच्ची की मौत –

-

मां के साथ ननिहाल गई थी, खेलते-खेलते बाथरूम में चली गई


मुरादाबाद। पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते हुए बाथरूम में चली गई थी। मुंह के बल बाल्टी में गिर गई। दम घुटने से उसकी जान चली गई। घटना मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जयंतीपुर की है।

कुंदरकी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले मजदूर नदीम की पत्नी गुलिस्ता दो जुलाई को अपने बच्चों के साथ मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित अपने मायके गई थी। नदीम ने बताया कि उसकी की एक साल की बेटी आयत घर के भीतर खेल रही थी।

खेलते-खेलते वह अकेले बाथरूम में चली गई। बाथरूम में पानी से भरी एक बाल्टी रखी हुई थी। आयत उस बाल्टी में मुंह के बल गिर गई। बाल्टी में पानी अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाई और पानी में दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ देर बाद जब मां गुलिस्ता को आयत दिखाई नहीं दी, तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। कई आवाजें लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वह तलाश करते हुए बाथरूम की तरफ पहुंचीं। वहां उन्होंने आयत को बाल्टी में मुंह के बल गिरा हुआ पाया।

मां ने तुरंत उसे बाल्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्ची की सांसें थम चुकी थी। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही परिवार में शोक छा गया। रविवार शाम को बच्ची के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

मां गुलिस्ता और भाई अली तथा बहनें अनाविया व हिबा गहरे सदमे में हैं। इस मामले में मझोला थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts