Homeन्यूज़तीन कलाकार छोड़ रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तीन कलाकार छोड़ रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा

-

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से टीआरपी में बना रहता है। इस शो की शुरूआत साल 2008 में हुई थी और तब से लेकर आज तक कोई इसे बीट नहीं कर पाया है। हालांकि, समय के साथ शो में नजर आने वाले कई कलाकार ऐसे में जो शो छोड़ चुके हैं या किन्हीं वजह से नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन अब एक और बड़ी खबर है कहा जा रहा है कि जल्द 3 बड़े चेहरे जेठालाल-बबिता के साथ अय्यर भी शो को अलविदा कहने वाले हैं?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में वैसे तो कई किरदार हैं, जो लोगों के फेवरेट हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी को पसंद किया जाता है। ये दोनों किरदार दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने निभाए हैं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। इनकी नोकझोंक और दोस्ती को फैंस खूब पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों शो में ये दोनों किरदार नजर नहीं आ रहे हैं, हाल ही में खबर थी कि शो में जेठालाल और बबिता का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता अभी ब्रेक पर हैं। इस बीच अब अपकमिंग ट्रैक भूतनी एपिसोड में ह्यअय्यरह्ण यानी तनुज महाशब्दे भी नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो रहे हैं उन्हें लगता है कि दयाबेन यानी दिशा वाकनी के जैसे ही ये तीनों भी सो छोड़ने वाले हैं।

वहीं, मीडिया चैनल एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो के प्रोडक्शन हाउस ने पुष्टि की है कि शो की कहानी में बताया गया है कि अय्यर और बबीता महाबलेश्वर में छुट्टियां मना रहे हैं, जबकि जेठालाल बिजनेस ट्रिप पर हैं। इसी वजह से शो के यह मुख्य तीन चेहरे इन दिनों फैंस को नजर नहीं आ रहे हैं। जहां मुनमुन दत्ता (बबीता) को लेकर शो के प्रोडक्शन ने पुष्टि की है कि वह अभी भी शो का हिस्सा हैं, वहीं अय्यर के बारे में स्पष्टता नहीं है। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो अय्यर का किरदार फिलहाल स्क्रिप्ट में नहीं रखा गया है या अभिनेता खुद ब्रेक पर हैं, लेकिन तीनों शो को अलविदा कहेंगे ये स्पष्ट नहीं है, जो फैंस के लिए राहत की खबर है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts