HomeTrendingजिन लोगों ने सिंदूर मिटाया, सेना ने उनको मिटा दिया

जिन लोगों ने सिंदूर मिटाया, सेना ने उनको मिटा दिया

-

– पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की पत्नियों ने जताया आभार।


एजेंसी, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों में शामिल कानपुर के व्यवसायी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी, मंत्रियों और वायुसेना और सेना प्रमुख जनरल सहित सशस्त्र बलों के प्रमुखों को मेरे पति की मौत का बदला लेने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।

सुशील नथानियल की विधवा जेनिफर नथानियल ने कहा जो हुआ, वह सही हुआ, लेकिन उन चारों (पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल चार दहशतगर्द) का भी खात्मा किया जाना चाहिए। पुणे के कौस्तुभ गणबोटे की पत्नी संगीता ने कहा हम सभी इंतजार कर रहे थे कि भारत कब आतंकवादी हमले का बदला लेगा। आज आॅपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण हमले का उचित जवाब दिया। भारत भूषण के परिवार ने पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों का स्वागत किया और कहा कि सरकार ने बिल्कुल सही किया तथा वे उनका समर्थन करते हैं।

पति संतोष जगदाले को खोने वाली प्रगति जगदाले ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने हमारी भावनाओं को समझा। आतंकवादियों ने हमारा सिंदूर मिटाया, लेकिन आज मैं खुश हूं कि हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts