Homeउत्तर प्रदेशMeerutकैंट में हुआ सुधार, 27 से 16वें स्थान पर आया

कैंट में हुआ सुधार, 27 से 16वें स्थान पर आया

-

– 62 छावनियों में मिला मेरठ कैंट को स्थान


मेरठ। स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में मेरठ शहर फिसड्डी साबित हुआ है। वहीं मेरठ कैंट ने अपने पिछले साल के प्रदर्शन में सुधार किया है। हालांकि 2020 और 2021 के मुकाबले कैंट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन मेरठ शहर के मुकाबले कैंट की रैंकिंग 2022 के मुकाबले इस बार अच्छी रही है।

मेरठ शहर स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 में देश की 62 छावनियों में 27वें स्थान पर आया था। हालांकि उससे पहले 2020 और 2021 में मेरठ कैंट 62 छावनियों में टॉप-3 में चल रहा था। इस बार मेरठ कैंट की स्थिति में 2022 के मुकाबले सुधार हुआ है। 2022 में मेरठ कैंट 27वें स्थान पर था तो 2023 के सर्वेक्षण में मेरठ कैंट 16वें स्थान पर आ गया है। कैंट के मुकाबले शहर की स्थिति रैंकिंग में खराब रही। कैंट ने कई मामलों में सफाई को बेहतर करने की कोशिश की।

सफाई व्यवस्था को लेकर किया काम

डंपिंग ग्राउन्ड से लेकर एमआएफ सेंटर तक की स्थापना कैंट में की गई। हालांकि अभी और सुधार की जरूरत है। मेरठ कैंट को कुल 9500 अंकों में 3429.39 अंक ही मिले हैं। देश की 61 छावनियों में मऊ कैंट नंबर-1, देवलाली कैंट दूसरे नंबर पर और अहमदाबाद कैंट तीसरे नंबर पर आया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts