Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

मेरठ: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

-


मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर जीआरपी और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की पहचान कराने का प्रयास करने लगी। मृतका की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

शौकीन गार्डन में रेलवे लाइन पर किशोरी का शव मिला। किशोरी की उम्र 16 से 17 साल बताई जा रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई थी, जिस कारण उसकी मौत हुई है। घटना की सूचना पर जीआरपी और लिसाड़ी गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से किशोरी की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन घंटे तक भी किशोरी की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद आसपास के लोगों ने बताया कि किशोरी को रेलवे ट्रैक के पास कूड़ा बीनते हुए देखा गया था।

जीआरपी और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस किशोरी के शव की फोटो को सोशल मीडिया पर भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं शव की शिनाख्त नहीं होने पर फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts