HomeCRIME NEWSभाजपा विधायक के होटल में महिला का अश्लील वीडियो बनाया, आरोपी कर्मचारी...

भाजपा विधायक के होटल में महिला का अश्लील वीडियो बनाया, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

-

– बाथरूम में नहाते वक्त शीशे के पीछे दिखा, शोर मचाने पर भागा, गिरफ्तार

मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन के लिए आई एक महिला का होटल कर्मचारी ने अश्लील वीडियो बनाया। महिला अपने परिजनों के साथ होटल में रुकी थी। उन्होंने दो कमरे बुक कराए थे। महिला बाथरूम में नहा रही थीं, तब उसने शीशे में देखा कि कोई मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। महिला ने तत्काल शोर मचाया और अपने परिजनों को बुलाया। तब तक कर्मचारी भाग गया। परिजनों की शिकायत पर होटल के सभी कर्मचारियों को बुलाया गया, तो महिला ने उस कर्मचारी को पहचान लिया। जब उससे मोबाइल चेक कराने के लिए कहा गया तो वह टाल-मटोल करने लगा। उस समय बाकी होटल स्टाफ ने भी मामले को दबाने की कोशिश की।

महिला ने विंध्याचल कोतवाली में होटल कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। ये होटल मिजार्पुर से इखढ विधायक रत्नाकर मिश्रा का है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। मामला गुरुवार सुबह का पुराना वीआईपी मार्ग स्थित रत्नाकर होटल का है।

इस होटल का नाम भी विधायक रत्नाकर मिश्र के नाम पर ही है। विधायक का परिवार ही विंध्याचल मंदिर का पुरोहित है। दो साल पहले इनके खानदान के राज मिश्रा पर भी एक महिला ने छेड़खानी और अश्लील हरकत का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जिसे बाद में साजिश बताया गया। बाद में महिला ने केस वापस ले लिया था। रत्नाकर मिश्र के होटल में प्रदेश के अलावा विभिन्न प्रांतों से आने वाले भाजपा नेता और मंत्री ठहरते हैं। यहां से तैयार होकर मंदिर में दर्शन करने जाते हैं।

महिला ने बताया कि वो 9 जुलाई को लखनऊ से अपनी मौसी के लड़के के साथ विंध्याचल दर्शन करने पहुंचीं। मंदिर के पास स्थित एक होटल में दो कमरे लिए गए। जिसमें ड्राइवर और मौसी का लड़का एक कमरे में, जबकि महिला स्वयं एक कमरे में ठहरी थी।

आरोपी आशीष विंध्याचल क्षेत्र का ही रहने वाला है। वह होटल में आने वाले तीर्थ यात्रियों के अलावा वीआईपी के आगमन पर उन्हें दर्शन-पूजन कराता था। विधायक के होटल में काम करने के कारण वह आराम से लोगों को दर्शन पूजन बिना लाइन में लगे कराता था।

सीओ विवेक जावला ने बताया कि महिला ने शिकायत दी थी कि होटल के बाथरूम में वीडियो और फोटो बनाए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस ने कसा सोशल मीडिया पर तंज

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि प्रदेशवासियों के लिए एक जरूरी सूचना। मिजार्पुर से भाजपा विधायक जो खुद को ‘मोदी का परिवार’ बताते हैं। उनके होटल में स्नान कर रही महिला का वीडियो बनाया जाता है। कृपया भाजपाई नेताओं के होटलों में ठहरने से बचें। भाजपा और भाजपाइयों का चाल-चरित्र और चेहरा अब सबके सामने है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts