spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowप्रदेश में आज तेजी से करवट लेगा मौसम

प्रदेश में आज तेजी से करवट लेगा मौसम

-

– कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी, गर्मी को लेकर जारी हुआ अलर्ट


लखनऊ। यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। आज प्रदेश के कई जिलों हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर ओले गिरने के साथ वज्रपात हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिन में दक्षिणी यूपी व बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादलों का डेरा रहा। अब मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार के बीच प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी और बुंदेलखंड के इलाकों में तेज हवा संग हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके असर से इन इलाकों में तात्कालिक तौर पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। इसके बाद प्रदेश में फिर से पारे में उछाल देखने को मिलेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ मामूली बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं। जहां बूंदाबांदी के संकेत हैं, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इन इलाकों में वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर , मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts